उत्तराखंड

गहरी खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत

उत्तरकाशी। बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर बीती देर रात को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रदेश के पहाड़ी इलाकांे मे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं बीती रात उत्तरकाशी के बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। हादसा बीती रात 2.45 मिनट के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत व राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार वाहन किसी बारात से आ रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button