उत्तराखंड

काउंसलिंग के लिए आया था पति, पत्नी ने कर दी जमकर धुनाई

हल्द्वानी। कोतवाली के अंदर पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पत्नी ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर पति को कोतवाली में जमकर पीटा। तीनों ने थप्पड़ों से व्यक्ति की धुनाई कर दी। मामला जब हद से बढ़ गया तो पुलिस को बीच में आना पड़ा, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
मिनर जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी की रहने वाली महिला की शादी करीब एक साल पहले यूपी के पीलीभीत जिले में सत्यनारायण से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। महिला का आरोप है कि उसके पति का व्यहवहार उसके प्रति अच्छा नहीं है। इसी वजह से उन दोनों के बीच आए दिन आपस में झगड़े होते रहते हैं। महिला ने हल्द्वानी कोतवाली में महिला हेल्पलाइन में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई  थी। वहीं पति का कहना है कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति सही नहीं है। सोमवार को महिला हेल्पलाइन पुलिस ने पति को काउंसलिंग के लिए पीलीभीत से हल्द्वानी बुलाया था। तय समय पर महिला भी अपने माता-पिता के साथ हल्द्वानी कोतवाली पहुंची। पुलिस की काउंसलिंग से पहले ही पति-पत्नी आपस में झगड़ पड़े। इस दौरान महिला ने पति सत्यनारायण पर हाथ उठा दिया। इतना ही नहीं महिला के माता-पिता ने भी सत्यनारायण के साथ मारपीट की। हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस के सामने ही हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। मामला ज्यादा बढ़ा तो पुलिस को बीच-बचाव के लिए बीच में आना पड़ा है। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांत कराकर घर भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button