उत्तराखंडक्राइम

कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में रिश्तो को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ बार-बार दुष्कर्म किये जाने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज नई बस्ती पिरान कलियर निवासी एक 14 वर्षीय पीड़िता ने थाना पिरान कलियर में तहरीर देकर बताया गया था कि उसके पिता खुर्शीद द्वारा पिछले लम्बे समय से बार-बार दुष्कर्म किया जा रहा है। साथ ही बताया कि वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देते है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कल देर रात उसे राही गेस्ट हाउस के सामने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button