उत्तराखंड

नगर पंचायत की ईओ के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

हल्द्वानी। लालकुआं हल्द्वानी नगर पंचायत की ईओ के खिलाफ नगर पंचायत के सभी सभासदों ने पद से हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पूजा पर विकास कार्य ना करने और सही बर्ताव ना करने का आरोप लगाया है। वहीं सभासदों ने अधिशासी अधिकारी  के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत के 7 सदस्यों में 6 सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पूजा के खिलाफ मोर्चा खोलते लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही एक हफ्ते के भीतर अधिशासी अधिकारी को हटाने की मांग की है। सभासदों का कहना है कि नगर निगम में जो प्रस्ताव पास किए जा रहे हैं उनमें सभासदों की सहमति नहीं ली जा रही है। अधिशासी अधिकारी अपनी मनमर्जी से सभी काम कर रही हैं। यहां तक कि अधिशासी अधिकारी सभासद से मिलने का समय तक नहीं देती हैं। वहीं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट का कहना है कि कई बार शिकायत उनके पास भी आई हैं। उन्होंने ईओ को सख्त निर्देश दिए हैं यदि कार्यप्रणाली पर सुधार नहीं हुआ तो जैसा सम्मानित सभासद कहेंगे फिर उसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ज्ञापन देने वालों में सभासद हेमंत पांडे, राज लक्ष्मी पंडित, योगेश उपाध्याय, दीपक बतरा, रंजू राजभर, धन सिंह बिष्ट ,संजय अरोड़ा इत्यादि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button