उत्तराखंडक्राइम

ट्रैक्टर ट्रॉली लूट मामले के चारों आरोपी गिरफ्तार

रुड़की/लक्सर। लक्सर में दो हफ्ते पहले हुई ट्रैक्टर ट्रॉली लूट का मंगलवार को खुलासा हो गया। पुलिस ने लूट करने वाले सभी चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा हुआ ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद कर लिया।
एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल ने मंगलवार को लक्सर में प्रेस वार्ता कर बताया कि गत 29 मार्च की रात लक्सर के महतौली गांव के पास चार बदमाशों ने थिथौला (मंगलौर) के अमजद की ट्रैक्टर, ट्रॉली लूटी थी। पुलिस इसका मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। कहा कि लूट मुजफ्फरनगर के चरथावल थाने के गांव अमीगढ़ के परितोष उर्फ गुड्डू पुत्र रामनाथ, इसी थाने के कसियारा गांव के अजय पुत्र विनोद, रतनपुरी थाने के गांव कल्याणपुर का आकाश उर्फ सोनू पुत्र विक्रम व मंसूरपुर थाने के गांव संघावली का अमृतपाल पुत्र सुखवीर ने की थी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे बरामद किए हैं। बताया कि लक्सर से लूटा गया ट्रैक्टर ट्रॉली भी उनसे बरामद कर लिया गया है। साथ ही बदमाश जिस कार से लूट करने आए थे, उसे कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट, एसआई अंकुर शर्मा, मनोज ममगाई, नरेंद्र सिंह तोमर, सिपाही अशोक कुमार, हमीद खान, अब्बल सिंह, अजीत तोमर, प्रभाकर थपलियाल, संदीप चौधरी, नारायण चौहान, शुरवीर रावत व मौहम्मद आमिर शामिल थे। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है। वार्ता में सीओ बीएस चौहान भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button