उत्तराखंडक्राइम

गाली देने पर युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या के बाद खुद मृतक के परिजनों को यह बात बताई। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शनिवार सुबह जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा तोक पनियाली वार्ड नम्बर 38 निवासी प्रकाश वैरागी (23) सुबह घर से मजदूरी पर निकल गया था। शाम 6 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा, जबकि उसके दोनों भाई विश्वजीत वैरागी और प्रदीप वैरागी घर आ गए थे। बीती रात करीब 10 बजे कॉलोनी में शोरगुल की आवाज सुनाई दी तो प्रकाश के पिता वासु वैरागी और उसकी मां घर से बाहर निकले तो पड़ोस में रहने वाला मोहित आर्या खून से लतपथ होकर उनके घर की ओर आ रहा था, तभी उन्हें देखकर बोला तुम्हारा लड़का बहुत गाली दे रहा था, मैंने उसे मार दिया है। परिजन दौड़कर गए तो पास में सड़क से नीचे खेत में प्रकाश लहूलुहान हालत में घायल पड़ा हुआ था। उसके मुंह और सिर पर काफी गंम्भीर चोट लगी हुयी थी, वहीं पास में खून से सने हुए बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए थे। परिजनों एंव कॉलोनी के लोगों की मदद से प्रकाश को गम्भीर अवस्था में सड़क तक लाए। इसके बाद पड़ोसी ने पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 112 को सुचना दी। आनन फानन में उसे एम्बुलेंस की मदद से एसटीएच लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मृतक प्रकाश के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ दीपक बिष्ट ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button