उत्तराखंड

दिल्ली में होगा जौनसार बावर भवन का निर्माण

देहरादून। जौनसार बावर जनजातीय कल्याण समिति दिल्ली की ओर से नई दिल्ली में जौनसार बावर भवन का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी समिति के देहरादून में संपन्न हुए सम्मेलन में दी गई।
समिति के भवन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली में जौनसार बावर भवन के निर्माण से जनजाति क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। जौनसार बावर के गांवों से शिक्षा ग्रहण करने दिल्ली जाने वाले छात्रों, उपचार के लिए जाने वाले मरीजों और दिल्ली की मंडियों में अपने उत्पाद बेचने के लिए जाने वाले काश्तकारों को भवन में रहने की सुविधा मिलेगी। कहा कि गांवों से आने वाले किसान, छात्र और मरीज दिल्ली के महंगे होटलों में नहीं ठहर सकते हैं। ऐसे में गांवों से आने वालों के सामने रात गुजारने का संकट पैदा हो जाता है। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए दिल्ली में भवन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भवन निर्माण के लिए जौनसार बावर के सभी सक्षम लोगों के सहयोग की जरूरत है। सम्मेलन में मौजूद अमित जोशी ने भवन निर्माण के लिए एक लाख और खुशीराम शर्मा ने इक्यावन हजार की धनराशि भेंट की। इसके साथ ही समिति के सदस्यों ने चकराता विधायक प्रीतम सिंह, विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान से मुलाकात कर भवन निर्माण में सहयोग मांगा। इस सम्मेलन में जौनसार बावर क्षेत्र के कई व्यवसायियों ने भी भाग लिया। इस दौरान समिति के चेयरमैन रतन सिंह, अध्यक्ष विद्या दत्त जोशी, सचिव सुल्तान सिंह, रमेश नेगी, राजेंद्र तोमर, कृपाल सिंह राणा, राजवीर सिंह राणा, अर्जुन सिंह चौहान, सरदार सिंह, गंभीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button