उत्तराखंडराजनीति

पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने बाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने महान संत महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती के शुभ अवसर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने महर्षि बाल्मीकि जी को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि को प्राचीन वैदिक काल के महान ऋषियों की श्रेणी में प्रमुख स्थान प्राप्त है।
उन्होंने संस्कृत भाषा के महान ग्रंथ रामायण की रचना की थी। उनके द्वारा रचित हिन्दू धर्म की महान कृति रामायण महाकाव्य प्रभु श्रीराम के जीवन और उनसे सम्बन्धित घटनाओं पर आधारित है जो जीवन के विभिन्न कर्तव्यों से परिचित करवाता है। महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित पावन ग्रंथ रामायण प्रेम, त्याग, तप व यष की भावनाओं के महत्व को समझाता है तथा सद्मार्ग पर चलने की राह दिखाता है। उन्होने अपने आदर्श जीवन कर्म से सकल मानव समाज को मानवता का जीवन पथ दर्शाया तथा अपनी आत्मशक्ति को जाग्रत कर विश्व उपदेष्टा का महती कार्य किया जिसके लिए वे युगों-युगों तक याद किये जाते रहेंगे। महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने भगवान महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, मीडिया पैनलिस्ट राजेश चमोली, शीशपाल बिष्ट, रविन्द्र पुण्डीर, शैलेन्द्र शेखर करगेती, भरत शर्मा, धर्म सिंह पंवार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button