उत्तराखंड

पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

टिहरी। पुनर्वास की मांग को लेकर टिहरी बांध प्रभावित तल्ला उप्पू के ग्रामीण शनिवार को भी धरने पर डटे रहे। बांध प्रभावित ग्राम तल्ला उप्पू के 16 परिवारों का वर्ष 2005 में हरिद्वार पत्थरी में पुनर्वास हो चुका है लेकिन 150 परिवार अब भी गांव में हैं।
पुनर्वास की एक सूत्री मांग को लेकर ग्रामीण गांव के पंचायत भवन के समीप झील किनारे धरने पर बैठे हुए हैं। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बारिश में झील का जलस्तर बढ़ने से गांव के आसपास भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। झील से सटे गांव के पैदल रास्ते पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द पुनर्वास न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में सीता देवी, प्रभा देवी, ऊषा देवी, सुचित देवी, मधु देवी, कुशाला देवी, लक्ष्मी देवी व सुशीला देवी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button