उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

देहरादून। उत्तराखंड में आज फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने का अंदेशा जताया है। जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं प्रदेश के पहाड़ी जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है और वहीं मैदानी जिलों में भी मौसम धीरे-धीरे करवट बदल रहा है।
प्रदेश में सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है। साथ ही दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ है।मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश में बारिश का अंदेशा जताया है। साथ ही इन जिलों में 4 हजार मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।वहीं बात राजधानी देहरादून की करें को यहां आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।
गौर हो कि प्रदेश में इन दिनों गुलाबी ठंड पड़ रही है। पर्वतीय अंचलों में सुबह-शाम ठंड में इजाफा हो गया है और लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं, हालांकि दिन के समय धूप खिलने से तापमान में थोड़ी गर्मी महसूस की जा रही है। वहीं बीते दिनों बारिश और बर्फबारी से पहाड़ों पर कंपकंपी वाली ठंड का अहसास हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button