उत्तराखंड

अनशनकारी सरोज को जबरन उठाया, आक्रोशित हुए आंदोलनकारी

देहरादून। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बचाने के लिए अनशन पर बैठे आंदोलनकारी सरोज रावत को प्रशासन ने आज जबरन उठाकर कोरोनानेशन अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। सरोज रावत की तबीयत खराब थी और उनका ब्लड शुगर लेबल भी काफी गड़बड़ाया हुआ था। सरोज रावत के अनशन का आज तीसरा दिन था। गौरतलब है कि आंदोलन को आज 45 दिन पूरे हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के देहरादून से बाहर होने के चलते अभी तक अनुबंध को लेकर कोई लिखित आदेश जारी नहीं हो पाया है। साथ ही स्वास्थ्य सचिव डॉ पंकज कुमार पांडे भी कोरोना संक्रमित हैं, और आइसोलेशन मे हैं। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार अस्पताल को निजी कंपनी के चंगुल से मुक्त कराने की बजाय अनशन कारियों के आंदोलन का दमन कर रही है, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर इस मुद्दे को टालना चाहती है, ताकि आचार संहिता लगने के बाद यह मुद्दा  लटक जाए। उन्होंने सरकार पर निजी कंपनी के साथ सांठ-गांठ होने का भी आरोप लगाया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि सरकार निजी कंपनियों के हित को देखते हुए जनता के स्वास्थ्य को दांव पर लगा रही है। आदोलन में आज मनीष शर्मा, निर्मला भट्ट, जगदंबा प्रसाद भट्ट, बलवीर सिंह भुवनी भट्ट, रिंकी कुकरेती, संजू किरसाली, भावना मैठाणी, तारा देवी यादव आदि शामिल थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला को बचाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल का आंदोलन समाज के वंचित तबके और गरीब लोगों का साथ मिलने लगा है। केशव पुरी बस्ती से सैकड़ों लोग उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हुए। स्थानीय समाजसेवी श्याम सुंदर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने बताया कि श्याम सुंदर को जिला सह मंत्री का दायित्व दिया गया है। आज जॉइनिंग करने वालों में ताहिर, काकू, शेखर, रुद्र, रविंदर, लखन, राजा, रिंकू वर्मा, सतीश, रंजीत साहनी, अनवरी देवी, आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button