उत्तराखंड

मकानों में पड़ी दरारें गहरी होने लगी

जोशीमठ। भू-धंसाव से जोशीमठ नगर के मनोहर बाग और सिंहधार वार्ड में दरारें धीरे-धीरे और गहरी होने लगी हैं। बदरीनाथ हाईवे पर जिन होटलों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है उनके पीछे के मकानों में पड़ी दरारें गहरी हो रही हैं। कई मकानों के दीवारों पर दरारें इतनी चैड़ी हो गई हैं कि उनसे आर-पार दिखने लग गया है जिससे यह मकान तिरछे होने लगे हैं।
होटल माउंट व्यू और मलारी इन के ध्वस्तीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। यहां जमीन में धीरे-धीरे भू-धंसाव भी बढ़ता जा रहा है। होटलों के पीछे के मकानों में जनवरी माह में दरारें जहां हल्की थीं वहां अब बड़ी-बड़ी दरारें दिखने लगी हैं। होटलों के ध्वस्तीकरण के कारण प्रशासन ने इन मकानों में रह रहे लोगों को पहले ही राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया था।
लोग सवाल उठा रहे हैं कि होटलों का ध्वस्तीकरण पूरा होने के बाद इन मकानों का क्या होगा। यहां दरारें बढ़ने के साथ मकान तिरछे होने लगे हैं जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावितों का कहना है कि होटलों का ध्वस्तीकरण पूरा होने के बाद प्रशासन की टीम यहां से चली जाएगी। उसके बाद उनके मकानों को लेकर क्या कार्रवाई होगी इसको लेकर संशय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button