उत्तराखंड

ईको-टास्क फोर्स की चार कंपनियों का कार्यकाल 2028 तक बढ़ाया गया

देहरादून। उत्तराखंड में प्रादेशिक सेना यानी ईको-टास्क फोर्स की चार कंपनियों का कार्यकाल 2028 तक बढ़ा दिया गया है। प्रादेशिक सेना का कार्यकाल 31 मार्च 2023 को समाप्त हो रहा था। इसमें 400 पूर्व सैनिक कार्यरत हैं। प्रदेश में प्रादेशिक सेना की दो कंपनियां गढ़वाल और दो कुमाऊं में तैनात हैं। 127 प्रादेशिक सेना के कमांडिंग अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव ने हाल ही में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराया था। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने इस मामले से राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की थी। राज्य सरकार ने इन कंपनियों के कार्यकाल को 2028 तक बढ़ाने की सहमति दे दी है। शासन की ओर से इस संबंध में महानिदेशक एकीकृत सेना मुख्यालय नई दिल्ली को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button