उत्तराखंड

दयारा बुग्याल में खेली गई दूध और मक्खन की होली

उत्तरकाशी। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल में बटर फेस्टिवल (अढूंड़ी उत्सव) हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फेस्टिवल शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों और पर्यटकों ने दूध, मक्खन और मट्ठा की जमकर होली खेली।
बुधवार को बटर फेस्टिवल कार्यक्रम में उपस्थित सुरेश चौहान ने कहा कि यह अढूंड़ी उत्सव हमारी पारंपारिक सांस्कृति को दर्शाता है। इस प्रकार के आयोजनों से निश्चित ही पहाड़ के रिति रिवाजों को एक विशेष पहचान मिलती है। हमारा प्रयास है कि इस बटर फैस्टिवल (अढूंड़ी उत्सव) को आगामी दिनों में भव्य स्वरूप दिया जाए। सरकार निरन्तर पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने और पर्यटन से क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिये भरसक प्रयास कर रही है। वहीं विधायक ने क्षेत्र के लोगों के साथ दूध-मक्खन की होली खेलकर बुग्याल की अनुपम सुन्दरता का आनंद लिया। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 42 किलोमीटर की सड़क दूरी और भटवाड़ी ब्लॉक के रैथल गांव से 9 किलोमीटर पैदल दूरी पर स्थित 28 वर्ग किलोमीटर में फैले दयारा बुग्याल में सदियों से अढूंड़ी उत्सव मनाया जाता रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही रैथल समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण अपने मवेशियों के साथ बुग्याली क्षेत्रों में स्थित अपनी छानियों में चले जाते हैं। पूरे गर्मी के मौसम में वह वहीं रहते हैं। वे अंढूड़ी उत्सव मनाकर ही गांव लौटते हैं। लेकिन, लौटने से पहले वे इस मेले का आयोजन करते हैं।
———————————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button