उत्तराखंड

सतत विकास लक्ष्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरिद्वार। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुंडा खेड़ा कला में जिला अर्थ एवं सांख्यिकिकी विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय सतत विकास लक्ष्य आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नलिनी ध्यानी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकिकी अधिकारी हरिद्वार, सुभाष सत्य सहायक जिला अर्थ एवं सांख्यिकिकी अधिकारी हरिद्वार, विनोद कुमार यादव प्रधानाचार्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. संतोष कुमार चमोला ने बताया की संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2030 तक संपूर्ण विश्व के समन्वित एवं सतत विकास हेतु 17 लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इन लक्ष्य के विषय में आमजन की जागरूकता हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
अपने संबोधन में नलिनी ध्यानी ने बताया किस प्रकार सभी 17 लक्षण की पूर्ति के लिए विविध कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं तथा इन लक्ष्य के विषय में भविष्य की कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता सुभाष शाक्य ने क्रमबद्ध तरीके से सभी 17लक्ष्य के विषय में विस्तार से बताया साथ ही इन लक्ष्य की पूर्ति के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। तत्पश्चात समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें टीम ए रानी लक्ष्मी बाई ने प्रथम स्थान, टीम भी गौरा देवी ने द्वितीय स्थान तथा टीम सी इंद्रमणि बडोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं को आयोजको द्वारा जलपान कराया गया तथा प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया की विद्यालय में इस प्रकार की रोचक एवं उत्साहवर्धक सहगामी गतिविधियों के आयोजन किया जाना नितांत जरूरी है। हम जिला प्रशासन तथा जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी के आभारी हैं कि उन्होंने इस कार्यक्रम हेतु हमारे विद्यालय का चयन किया। विद्यालय के संस्था अध्यक्ष विनोद कुमार, संतोष कुमार चमोला, ज्ञान प्रकाश शर्मा ने आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर सुषमा, गीता, ज्ञान प्रकाश शर्मा, अरुण खरे, अनवारुल हुसैन, लीना शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह, छोटे लाल, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार रिकी कुमार, जावेद, नौशाद, पूनम, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button