उत्तराखंड

अपर पुलिस महानिदेशक ने विधानसभा की सुरक्षा समीक्षा की

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, एसएसपी देहरादून, एसपी सुरक्षा, स्थानीय अभिसूचना इकाई, अग्निशमन, पी0ए0सी तथा विधानसभा उत्तराखण्ड के सुरक्षा अधिकारियों की टीम के द्वारा विधानसभा का भ्रमण कर विधानसभा की सुरक्षा समीक्षा की गयी। जिसमें विधानसभा स्थित कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा विधानसभा में स्थापित विभिन्न अग्निशमन उपकरणों का विस्तृत रूप से सुरक्षा ऑडिट किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा विधानसभा की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विधानसभा सत्र के दौरान पुख्ता सुरक्षा के सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियों को एसओपी बनाने के निर्देश दिए गए। एसओपी में विधानसभा में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों, कर्मचारियों एवं मीडिया कर्मचारियों के आवागमन के सम्बंध मे विस्तृत कार्ययोजना बनाने के सम्बंध मे दिशा-निर्देश दिये गए। अवगत कराया गया कि विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक ना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button