उत्तराखंडराजनीति

प्रवासी उत्तराखंडियों का मोदी को समर्थन, सीएम धामी की छवि का भी मिलेगा लाभ: भट्ट

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रचार में गई टीमों का फीड बैक बताता है कि प्रवासी उत्तराखंडी शत प्रतिशत अपना मत पीएम मोदी जी को देने जा रहे हैं । भट्ट ने कहा कि धामी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय पड़ोसी राज्यों में भाजपा की लहर को सुनामी में परिवर्तित कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार में गए कार्यकर्ताओं से जानकारी के आधार पर श्री भट्ट ने दावा किया कि दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, यूपी और पंजाब में भाजपा सभी सीटें जीतने जा रही हैं । देश सहित इन चारो राज्यों में भी जनता ने मोदी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाया हुआ हुआ है। जिसमे वहां रहने वाले प्रवासी उत्तराखण्डियों की भूमिका भी बेहद अहम होने जा रही है । देवभूमि के लोग राष्ट्रवादी सोच और सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक हैं, लिहाजा वे जहां भी रहते हैं हमेशा इन विचारों एवं सिद्धांतों को आत्मसार करने वाली भाजपा को अपना आशीर्वाद देते आए हैं ।
इसी तरह का फीड बैक चुनाव प्रवास पर इन राज्यों में गई सांगठनिक टीमों से प्राप्त हो रहे हैं कि सभी उत्तराखंडी प्रवासी मोदी जी के पक्ष में कमल खिलाने जा रहे हैं । छठे चरण के चुनावों में दिल्ली और हरियाणा में देवभूमि के लोगों की संख्या कई सीटों पर निर्णायक है । जिनका आशीर्वाद, दोनों ही राज्यों में मोदी जी और पार्टी उम्मीदवारों को मिलने वाला है ।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रति प्यार और भाजपा विचारधारा पर विश्वास के साथ धामी सरकार की उपलब्धियों भी वहां मिलने वाली जीत को अधिक शानदार बना रही हैं । यूसीसी लागू करने, सख्त धर्मांतरण कानून, कठोरतम नकल निरोधक कानून , दंगारोधी कानून या अवैध धार्मिक अतिक्रमण पर कार्यवाही उनके ऐसे ऐतिहासिक और निर्णायक कदमों को देश भर में नजीर की तरह लिया जा रहा है। जिसने प्रवासियों को भी गौरवन्नवित किया है । यही वजह है कि मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता ने भी इन सभी राज्यों में भाजपा उम्मीदवारी के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाने का काम किया है । इसी तरह हिमाचल, पंजाब में भी देवभूमि के विकास मार्ग पर बढ़ने और उसकी सांस्कृतिक, धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई हासिल करने का लाभ पार्टी को हासिल हो रहा है । उन्होंने दावा किया कि इन सभी पड़ोसी राज्यों में स्थानीय जनता के साथ, प्रवासी उत्तराखंडियो का शत प्रतिशत आशीर्वाद मोदी जी को मिलने का रहा है । भाजपा यहां सभी लोकसभा सीटों को रिकॉर्ड मतों से जीतने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button