उत्तराखंड

पंजीकरण शिविर का आयोजन 18 अप्रैल को

देहरादून। सहायक श्रम-आयुक्त ऋषिकेश के.के गुप्ता ने अवगत कराया है कि असंगठित श्रमिकों, लघु व्यापारी, कृषि मजदूरी, मछुआरों, पशुपालकों, मनरेगा श्रमिकों, आशा, आंगबाडी, भोजनमाता, सफाई कर्मचारी इत्यादि का ई-श्रम पोर्टल से संबंधित जन-जागरण/पंजीकरण शिविर का आयोजन 18 अप्रैल को प्रातः 10 बजे “द फॉरेस्ट व्यू होटल” नरटाज चौक, देहरादून रोड़ ऋषिकेश (निकट बीएसएनएल ऑफिस) में किया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया है कि 18 अप्रैल 2022 को प्रातः 10 बजे सचिव श्रम भारत सरकार का कार्यक्रम ई-श्रम, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम) एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस-ट्रेडर्स) के संबंध में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक “द फॉरेस्ट व्यू होटल” नरटाज चौक, देहरादून रोड़ ऋषिकेश (निकट बीएसएनएल ऑफिस) में शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें असंगठित श्रमिकों, लघु व्यापारी, कृषि मजदूरी, मछुआरों, पशुपालकों, मनरेगा श्रमिकों, आशा, आंगबाडी, भोजनमाता, सफाई कर्मचारी आदि संबंधितों को पंजीयन हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल नम्बर सहित शिविर में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने संबंधित विभागों को उनके कार्यालय एवं संस्थान में कार्यरत संबंधित कार्मिकों/श्रमिकों को शिविर मेें आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल नम्बर आदि विवरण सहित शिविर में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button