उत्तराखंड

पार्टी संगठन और लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया

कोटद्वार। भाजपा सांगठनिक जनपद कोटद्वार के प्रबुद्ध सम्मेलन में आपात काल के दिनों को याद करते हुए पार्टी संगठन और लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को आपदा के दौरान झेली गई यातनाओं पर एक लघु स्टोरी भी दिखाई गई।
बदरीनाथ मार्ग स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है। तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 में मोदी जी के हाथों को और मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर आपातकाल को झेल चुके विष्णु अग्रवाल, सेवक राम मानूजा ने अपने अनुभव साझा किए। जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, मनोज पांथरी, हरि सिंह पुंडीर, राकेश देवरानी, विजय लखेड़ा, विनोद रावत, अनीता आर्य, पार्षद गायत्री भट्ट, नीरूबाला खंतवाल, रितु चमोली, कमल नेगी, नीना बेंजवाल, हरीश खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button