उत्तराखंड

उधमसिंहनगर के कई ब्लॉकों में संकल्प यात्रा से लोग हुए लाभान्वित

रूद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम विकासखंड जसपुर, काशीपुर बाजपुर एवं खटीमा ग्राम पंचायतों- आमका, मेघावाला, गोपीपुरा, चांदपुर, दियोहरी, हजीरा, छिनकी, गोसीकुआं एवं आलावृद्धि में आयोजित किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी लाभपरक योजनाओं के प्रचार प्रसार लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने हेतु एवं उन कमजोर लोगों तक पहुंचने जो विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हैं लेकिन अभी तक लाभ नहीं उठा पा रहे हैं तथा योजनाओं के बारे में जानकारी का प्रसार और जागरूकता पैदा करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियोंध् अधिकारीगणध् ग्रामीणों द्वारा हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ ली गई। ग्राम पंचायत गोसी कुआं खटीमा में भारत संकल्प यात्रा आयोजन के समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी उपस्थित हुए साथ ही जिला स्तर से जिलाधिकारी महोदय उधम सिंह नगर मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर उप जिलाधिकारी खटीमा खंड विकास अधिकारी खटीमा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित जन समूह को समस्त विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई तथा प्म्ब् प्रचार वाहन के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया गया तथा एनआरएलएम महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक गीत गायन एवं रंगारंग प्रस्तुति दी गई। ग्राम पंचायत आम का जयपुर में योगराज सिंह किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री, मुकेश सिंह अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष, राजकुमार नगर अध्यक्ष, खड़क सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।ग्राम पंचायत गोपीपुर, काशीपुर में सूचना एवं प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया गया। ग्राम सभा छिनकी खटीमा में विकसित भारत संकल्प यात्रा मे स्वागत समिति द्वारा स्वागत गीत गायन तथा बहुउद्देशीय शिविर में कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई ग्राम सभा छिनकी एवं आलावृद्धि में विकसित भारत संकल्प  यात्रा बहुउद्देशीय शिविर में पंचायती राज विभाग,पेयजल विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभागों कुमाऊं मंडल विकास निगम (उज्जवला योजना) पेयजल निगम द्वारा जल जीवन मिशन योजना द्वारा विभागीय जानकारी प्रदान की गई।  ग्राम सभा छिनकी आलावृद्धि एवं गोसीकुआं में विकसित भारत संकल्प यात्रा बहुउद्देशीय शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी में हेमा भट्ट जी द्वारा मशरूम उत्पादन, संत सिंह राणा द्वारा प्रधनमंत्री आवास योजना से लाभ, नरेंद्र सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना, सतीश सिंह, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मोहन सिंह बोरा द्वारा किसान सम्मान निधि योजना सुरेन्द्र सिंह बोरा द्वारा मनरेगा योजना, चंद्रकला, क्रांति देवी द्वारा योजनाओं से मिले लाभ का अनुभव सांझा किया ताकि अन्य ग्रामीण प्रेरित हो सके। बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ मिशन के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों का सुगर का चेकअप किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को अपने प्रक्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।कार्यक्रमों के उपरांत कृषि ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक का छिड़काव का प्रदर्शन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button