उत्तराखंड

पैनेसिया हॉस्पिटल ने निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया

ऋषिकेश। उत्तराखंड के समाज सेवा में अग्रणी अस्पताल, पैनेसिया हॉस्पिटल ऋषिकेश ने हाठ रोड, श्यामपुर में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। इस स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध सुविधाओं में निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाना, निशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच,  विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श एवं दवाई वितरण किया गया।
पैनेसिया हॉस्पिटल ऋषिकेश  की ओर से डॉ संजय चैधरी मस्तिष्क, रीड एवं नस रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अनुभूति श्रीवास्तव स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ आशुतोष भट्ट, फिजीशियन डायबिटीज एवं छाती रोग विशेषज्ञ एवं एसके सिंह पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ आदि डॉक्टरों ने लोगों को परामर्श दिया। इस निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में विशेष सहयोग के रूप में विजयपाल जेठूडी ग्राम प्रधान श्यामपुर, विजयलक्ष्मी पंवार क्षेत्र पंचायत सदस्य भाग-1 श्यामपुर दिनेश पंवार, अनिल रतूड़ी ने अपना सहयोग देकर स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button