उत्तराखंड

लोनिवि व सिंचाई विभाग के अधिकारी नियमित करें पुलों की निगरानीः महाराज

देहरादून। प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान को लेकर प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों ने सहायता पहुंचाने के साथ-साथ खाद्यान सामग्री भी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अतिवृष्टि के चलते मालदेवता, बांदल घाटी स्थित सरखेत और यमकेश्वर सहित अन्य स्थानों पर हुई जानमाल की क्षति चिंता जाहिर करते हुए लोक निर्माण विभाग के एचओडी अयाज अहमद और सिंचाई विभाग के एचओडी को निर्देश दिए हैं कि जितने भी पुल हैं उनका लगातार निरीक्षण किया जाए। श्री महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी से वार्ता कर निर्देश दिए कि यमकेश्वर के प्रभावित क्षेत्रों में लेखपाल को भेजकर रिपोर्ट तैयार करवाई जाए ताकि लोगों को आंशिक सहायता के साथ-साथ खाद्यान्न पहुंचाया जा सके। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि वह शीघ्र ही इस संबंध में पूरी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपेंगे जिसमें नदियों के चैनेलाइजेशन के विषय में भी कहा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button