उत्तराखंड

श्रद्धापूर्वक मनायी गई नवमी

देहरादून। अपनी संस्कृति अपना मंच ने शारदीय नवरात्र की नवमी के दिन प्राचीन शिव हनुमान मंदिर (कौलागढ़) में महा नवमी का ये दिव्य पर्व पूरे उत्साह, उमंग और श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया। इस उत्सव का शुभारंभ प्रातः हवन यज्ञ से किया। उसके पश्चात सभी सदस्यों ने प्रथम अपने घर में माता रानी का पूजन कर तत्पश्चात मंदिर में पंडित श्रीनिवास नौटियाल कन्याओं के चरण धोकर किया, सभी ने कन्याओं का प्रेम और भक्ति के साथ चरण धो कर,तिलक कर हरियाली भेंट कर ,चुन्नी ओढ़ा कर तथा हलवा, पूड़ी और चने का भोग लगाया ,तथा विभिन्न श्रृंगार का सामान तथा उपहार भेंट किए। सभी कन्याओं को दक्षिणा दी गई,नन्ही नन्ही कन्याओं का भी उत्साह और खुशी देखते ही बनती थी।
कन्याओं के पूजन के साथ कन्याओं की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी भी हम सबकी है। इसी संकल्प के साथ कन्याओं को घर को विदा कर कार्यक्रम संपन्न किया गया। पूजा नौटियाल,प्रेमा तिवारी,पुष्पलता,रेणु बिष्ट, तारा रावत,बिना नेगी, पुष्पा मेहरा, किरण धवन तथा अन्य सभी ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button