उत्तराखंडपर्यटन

बर्फबारी के बाद मसूरी पर्यटकों से गुलजार, लगा लंबा जाम

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी और आसपास के क्षेत्र धनौल्टी, सुवाखोली और सुरकंडा देवी समेत अन्य इलाकों में बर्फबारी होने से यहां का नजारा बेहद ही खुशनुमा हो गया है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी-धनौल्टी का रूख कर रहे हैं, जिससे मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर लंबा जाम लग गया है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।
इसके साथ ही मसूरी शहर में धनौल्टी जाने वाले अन्य संपर्क मार्गों परर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। मसूरी मालरोड, मसूरी मलिंगार और मसूरी-टिहरी बाईपास पर वाहनों की अत्याधिक भीड़ होने के कारण जाम लग गया। वहीं, मसूरी में पुलिस फोर्स की भारी कमी के कारण पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पर्यटकों का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए धनौल्टी जा रहे थे। लेकिन जाम को देखते हुए उनको लौटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मसूरी में जाम से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन के पास कोई ठोस प्लान नहीं है, जिससे लोगों को राहत मिल सकंे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button