उत्तराखंड

देहरादून फैशन वीक के दूसरे दिन दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में आयोजित देहरादून फैशन वीक और लाइफ स्टाइल शो के दूसरे दिन डिजाइनर्स ने अपनी ड्रेसेस के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही अस्सी के दशक के कलेक्शन ने लोगों को पुराने दिनों की याद दिला दी।
देहरादून फैशन वीक के इस ग्यारवें सीजन के दूसरे दिन शनिवार को दून सहित दिल्ली, मुम्बई, यूपी के डिजाइनर्स ने अपना कलेक्शन प्रस्तुत किया। इस मौके पर आईएनआईएफडी रुड़की की ओर से सस्टेनेबल ड्रेसेस मॉडल्स को पहना कर रैंप वॉक करवाई। इस रिसाईकल प्लास्टिक के गारमेंट्स के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही कलकत्ता से सुजॉय दास का कलेक्शन खास रहा। सुजॉय ने अस्सी के दशक का सीक्वेंस मॉडल्स के लिए तैयार किया था। डिजाइनर रेशमा के लखनवी कलेक्शन की शो स्टॉपर फिल्म एक्ट्रेस नेहा सक्सेना रही तो वहीं डिजाइनर मेघना मेघी की शो स्टॉपर असम की एक्ट्रेस आशिमी रही। इस दौरान दिल्ली, मुम्बई सहित मिस उत्तराखंड की विनर रही करीब 30 मॉडल्स ने रैंप वॉक की। वहीं 12 राउंड की इस वॉक में दूसरे दिन भी 30 मॉडल लड़कों ने अलग-अलग सीक्वेंस में रैंप वॉक की।
इस मौके पर आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने  1 अक्टूबर तक होने वाले देहरादून फैशन वीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  इस बार  फैशन वीक का 11वां सीजन है जिसमें देश के अलग-अलग कोने से फैशन डिजाइनर और मॉडल्स पहुंचे हैं। बताया कि तीसरे दिन बिग बॉस कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी, टीवी एक्ट्रेस  अरुणा पाटिल और मिसिज यूनिवर्स चांदनी देवगन शो स्टापर रहेंगी। इस मौके पर फैशन वॉक प्रबंधन के अगेन्द्र सिंह, फैशन शो कोरियोग्राफर जैज पुष्कल सोनी, हेमन्त कैला, शो के आयोजक सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल उपस्थित थे।  इवेंट का कॉर्डिनेशन और स्टाइलिंग प्रियदिति सिंधी ने किया। इस मौके पर कपिल शर्मा शो के डायरेक्टर भरत कुकरेती और रिटायर्ड डीएसपी एक्टर अनिल शर्मा भी पहुंचे। जिन्हें आयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button