उत्तराखंड

1250 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में आयोजित किये जा चुके मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम

देहरादून। 15 अगस्त तक चलने वाले भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मेरी माटी मेरा देश का शुभारम्भ राज्य के समस्त जनपदों में ग्राम एवं नगर निकाय स्तर पर 9 अगस्त को हुआ। इस कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में शिलाफलकम की स्थापना, वसुधा वंदन के तहत 75 वृक्षों का रोपण, वीरों का वंदन के तहत स्थानीय शहीद, स्वंत्रता  संग्राम सेनानियों का सम्मान, पंच प्रण शपथ, राष्ट्र ध्वज का आरोहण एवं राष्ट्रगान का गायन कार्यक्रम किये जा रहे हैं एवं उन्हें मेरी माटी मेरा देश वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 10 अगस्त तक लगभग 1250 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में ये कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं जिनमे भारी संख्या में स्थानीय जनता एवं शासकीय कार्मिको के साथ साथ विधायक गणों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इन स्थानों पर वीरों अथवा उनके परिवारजनों का सम्मान स्थानीय परंपरा के अनुसार किया गया। अभियान के राज्य नोडल अधिकारी आनंद स्वरुप, अपर सचिव ग्राम्य विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त जनपदों में अभियान पूर्वनियोजित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित हो रहा है अभियान हेतु निर्धारित अवधि में समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में इसे आयोजित कर लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button