उत्तराखंड

ऋषिकेश, हल्द्वानी-काठगोदाम और रुद्रपुर में लॉन्च हुआ जियो ट्रू5जी

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के तीन और शहरों ऋषिकेश, हल्द्वानी-काठगोदाम और रुद्रपुर में जियो ट्रू5जी सर्विस लॉन्च हो गई हैं। राजधानी देहरादून, हरिद्वार और रुड़की शहर में पहले ही जियो की ट्रू 5जी सर्विस शुरु की जा चुकी हैं। मंगलवार को तीन शहरों में लॉन्च के साथ ही उत्तराखंड में जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों के संख्या 6 पहुंच गई है।
ऋषिकेश, हल्द्वानी-काठगोदाम और रुद्रपुर में 5जी सेवा शुरु करने वाला जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर है। वहीं हल्द्वानी-काठगोदाम और रुद्रपुर में जियो ट्रू 5जी सर्विसेज के शुभारम्भ के साथ ही उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में पहली बार जियो की ट्रू5जी सर्विस पहुंची हैं। उत्तराखंड के तीन शहरों को मिलाकर देश के कुल 21 नए शहरों में जियो ने आज अपनी ट्रू 5जी सेवा शुरु कर दी है। इसके साथ ही देश भर में जियो के ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की संख्या बढ़कर 257 हो गई है।
ऋषिकेश, हल्द्वानी-काठगोदाम और रुद्रपुर के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इस अवसर पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि “ऋषिकेश, हल्द्वानी-काठगोदाम और रुद्रपुर में जियो ट्रू5जी की शुरुआत से हम बेहद उत्साहित हैं। उत्तराखंड को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयासों का लगातार समर्थन करने के लिए हम राज्य सरकार के आभारी हैं। हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है और दिसंबर 2023 तक पूरा देश जियो ट्रू 5जी से जुड़ जाएगा।“

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button