उत्तराखंड

हरीश रावत यदि कांग्रेस से इस्तीफा देते हैं तो यूकेड़ी करेगी उनका स्वागत

अल्मोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट के बाद प्रदेश का सियासी माहौल गर्म है। ऐसे में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी  ने बयान देकर इस माहौल को हवा देने की कोशिश की है। काशी सिंह ऐरी ने कहा है कि अगर हरीश रावत कांग्रेस से इस्तीफा देते हैं, तो सबसे पहले यूकेडी उनका स्वागत करेगी, क्योंकि कांग्रेस में रहकर हरीश रावत का उत्तराखंडियत का सपना पूरा नहीं होगा।
काशी सिंह ऐरी अल्मोड़ा में यूकेडी के प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी की चुनावी जनसभा में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत दिनों उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत से उनके आवास में जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरीश रावत से कहा कि आप उत्तराखंडियत की बात करते हैं, जो कि बहुत अच्छी बात है लेकिन भाजपा और कांग्रेस में रहकर उत्तराखंडियत की रक्षा नहीं की जा सकती है। इस बारे में आप सोचिए। फिलहाल, हरीश रावत ने इसका जवाब हंसकर दिया है। उनको रावत के जवाब का इंतजार है। काशी सिंह ऐरी ने कहा है कि अगर हरीश रावत कांग्रेस से इस्तीफा देते हैं, तो वह सबसे पहले उनका स्वागत करेंगे। यूकेडी के अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी ने पहले माल रोड में रैली निकाली, जिसके बाद नगर के रैमजे स्कूल के ग्राउंड में चुनावी जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान यूकेडी के अल्मोड़ा प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी ने कहा कि आज उनके कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी है। यह भीड़ बताती है कि लोगों का राष्ट्रीय दलों से मोह भंग हो गया है। लोग परेशान होकर क्षेत्रीय दलों की ओर जुड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button