उत्तराखंड

पत्नी से अनबन के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी घोड़ानाला स्थित राजीव नगर में देर रात 26 वर्षीय शख्स ने पत्नी से अनबन के बाद घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र रामपाल गाड़ी चलाने का काम करता था। बीती देर शाम जब घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन हो गई, जिसके बाद प्रेमपाल ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पत्नी घर से बाहर बैठी हुई थी, काफी देर बाद जब पत्नी घर के अंदर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने के बाद पत्नी ने आसपास के लोगों को बताया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा, तो प्रेमपाल फंदे में लटका हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रेमपाल को फंदे से नीचे उतारा। प्रेमपाल को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया पति-पत्नी का अनबन में बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button