उत्तराखंड

पौड़ी जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर 12 अप्रैल को

-भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत लगाए जा रहे हैं कैंप

देहरादून। पौड़ी जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अच्छी खबर है। यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की पहल पर 12 अप्रैल बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा के सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत हो रहे हैं।
पौड़ी जिले के दुधार खाल, कोट, कलजीखाल, थलीसैंण,  ल्वाली बाजार, खिरशू, किरखू बाजार, गंवाड़ी,  फरासू बाजार में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाना है। पौड़ी और पैठाणी में पैनेसिया हॉस्पिटल के सहयोग से कैंप लगाए जाएंगे, यह जानकारी पेनेशिया के एमडी रणवीर सिंह चैहान ने दी। जनहित के इस कार्य में सहयोग के लिए युवा मोर्चा के अध्यक्ष मयूर भट्ट ने पेनेशिया का आभार जताया है।
कार्यक्रम के संयोजक नवीन गुसाई ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जनपद में उसी कार्यक्रम के तहत इन स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
बताया कि यह मोर्चा की बेहतरीन पहल है। खासतौर पर इससे ग्रामीण लोगों को लाभ मिलेगा। युवा मोर्चा अध्यक्ष मयूर  समेत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम की देखरेख करेंगे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button