उत्तराखंडबड़ी खबर

पुलिस लाइन में नियुक्त हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, जेल भेजा, सस्पेंड

देहरादून। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभद्रता कर आक्रामक होकर हमला करने का प्रयास करने पर पुलिस लाइन में नियुक्त हेड कॉन्स्टेबल बिगुलर को एसएसपी देहरादून ने सस्पेंड कर दिया है। आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि पुलिस एक अनुशासित बल है, इसमें अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी करवाई भी की जाएगी।
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित की जा रही प्रातः कालीन परेड के दौरान पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त बिगुलर हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार द्वारा परेड ग्राउंड में उपस्थित अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए आक्रामक होकर हमला करने का प्रयास किया गया साथ ही अनुशासनहीनता कर परेड को बाधित किया गया। बिगुलर पुलिस कर्मी द्वारा की गई इस अनुशासनहीनता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उक्त प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक यातायात को सौंपी गई है। साथ ही उक्त पुलिस कर्मी के विरुद्ध प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र पंत, पुलिस लाइन द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में संबंधित धाराओ। में अभियोग पंजीकृत कराया गया। उक्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय द्वारा पुलिस कर्मी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button