उत्तराखंडराजनीति

पुत्रवधु अनुकृति के चुनाव प्रचार में उतरे हरक सिंह रावत

श्रीनगर, । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के योद्धा चुनावी रण में उतर चुके हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पौड़ी जिले की लैंसडाउन विधानसभा सीट पर पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। हरक सिंह रावत को हाल ही में बीजेपी ने निष्कासित किया था। इसके बाद हरक सिंह रावत अपने पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने अनुकृति गुसाईं पर लैंसडाउन विधानसभा सीट से दांव खेला है। लैंसडाउन विधानसभा सीट पर बीजेपी के टिकट पर वहा के सीटिंग विधायक दलीप सिंह रावत चुनाव लड़ रहे है। हरक सिंह रावत के चुनाव प्रचार में उतरने से लैंसडाउन विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान हरक सिंह रावत ने जनता से अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लिए वोट मांगा।
अनुकृति गुसाईं ने पौड़ी गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में दौरान उन्होंने चुनावी रणनीति पर चर्चा है। वहीं उन्होंने महिलाओं के बीच जाकर कहा कि लैंसडाउन के चुनाव के दौरान नहीं आई है, बल्कि वह पिछले कई सालों से यहां कार्य कर रही है।
वहीं हरक सिंह रावत ने कहा कि वे अपनी बहू के लिए प्रचार करेंगे। लैंसडाउन के लिए अनुकृति नई नहीं हैं, क्योंकि उनका पूरा परिवार यहीं रहता है। बड़ी संख्या में लोग बीजेपी से टूटकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, जिससे पता चलता है कि लैंसडाउन विधानसभा सीट पर कांग्रेस जीत रही और बीजेपी हार रही है। प्रदेश से इस बार डबल इंजन की सरकार की छुट्टी होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button