उत्तराखंडक्राइम

सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला हाजी गिरफ्तार

चम्पावत। सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले हाजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दु धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली गयी थी।
जानकारी के अनुसार बीते रोज टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत सौरभ कलखुडिया पुत्र स्व. बसन्त बल्लभ कलखिडया, निवासी वार्ड न.कृ08, टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर में सूचना दी गयी कि हाजी मुकीम खान पुत्र मुन्ने खान निवासी वार्ड नं. 5 टनकपुर द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालकर शान्ति भंग एवं दंगा करवाने का प्रयास किया गया, जिससे टनकपुर क्षेत्र में असन्तोष का माहौल व्याप्त है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान प्रयाप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी हाजी मुकीम को टनकपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button