उत्तराखंडक्राइम

विवाद के बाद पति ने कर डाली गला घोटकर पत्नी की हत्या

नैनीताल।  लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर राते रावत नगर द्वितीय में रहने वाले गोविंद मेहता का अपनी पत्नी ललिता उम्र 38 साल से किसी बात पर विवाद हो गया था। आरोप है कि तभी गुस्से में गोविंद मेहता ने चुन्नी से पत्नी ललिता की गला घोटकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा समेत फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और हत्याकांड की जांच शुरू की। आरोपी गोविंद मेहता ने पहली पत्नी से तलाक के बाद ललिता से दो वर्ष पूर्व ही शादी की थी। ललिता के भी पहले पति की मौत हो गई थी।
ललिता का मायका कपकोट बागेश्वर में है। पुलिस ने ललिता के मायके वालों को सूचना दे दी है। आरोपी गोविंद मेहता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोविंद मेहता की नगल और गोलगेट के बीच हाईवे के किनारे मोटर मैकेनिक की दुकान है। सीओ लालकुआं नितिन लोहनी ने बताया कि आस पड़ोस में पूछताछ करने पर पता चला है कि सोमवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button