उत्तराखंड

छात्राओं ने जवानों और पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

अल्मोड़ा। रक्षाबंधन पर्व पूरे प्रदेश में हर्षाेलास के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व पर हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। सभी अपने भाई की लंबी आयु और सुरक्षा की मनोकामना करते हुए राखी बांधती है। वहीं सेना पर देश की सुरक्षा कर रहे जवानों की कलाई सुनी न रहे इसके लिए हर साल स्कूली छात्राएं या महिलाएं जरुर राखी बांधती है। इस साल भी अल्मोड़ा में जवानों की कलाई पर नन्हीं छात्राओं ने राखी बांधी। स्कूल की छात्राओं ने भारतीय सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। राखी बांध उन्हें देश सेवा के दौरान हर तरह की परेशानियों और खतरे से बचाव की प्रार्थना की। उनका मुंह भी मीठा कराया।
सबसे पहले छात्राएं कोतवाली पहुंची। उन्होंने यहां पुलिस कार्मिकों को राखी बांधी। उनसे आशीर्वाद लेते हुए अपनी रक्षा का वचन लिया। इसके बाद छावनी स्थित राजपूत रेजीमेंट के कार्यालय में छात्राओं ने सैन्य अधिकारी और कर्मचारियों को राखियां बांधी। इस मौके पर छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य ज्योत्सना सोहनलाल, अध्यापिका उर्मिला, रोहिणी, पूर्बी एवं तनुजा भी मौजूद रहे। छात्राओं ने हर बार की तरह इस बार भी देश के जवानों की कलाई सुनी नहीं रहने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button