उत्तराखंड

कैंची धाम में यूट्यूबर के खिलाफ खोला मोर्चा

भवाली। कैंची धाम नीब करौली महाराज के नाम पर भक्तों व महिलाओं से गंदे शब्द कहने वाले यूटूबर के खिलाफ मंदिर समिति व स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु, ग्राम  प्रधान पंकज निगलटिया ने स्थानीय लोगो के साथ एकजुट होकर यूटूबर के खिलाफ महिला से मंदिर के नाम पर अपशब्द कहने पर नाराजगी व्यक्त की है। मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु ने कहा कि एक यूटूबर के खिलाफ लंबे समय से शिकायत आ रही थी। अभी ऑडियो एक महिला से बात करते हुवे आया है। मंदिर समिति यूटूबर का मंदिर से कोई लेना देना नही है, यह मंदिर का नाम लेकर भक्तों से गंदी बात कर रहा है। कार्रवाई की जाएगी। कहा कोई भी चैनल यूटूबर मंदिर के बारे में व यहां के बारे में बताने पर विश्वास ना करे। अगर किसी के पास और कोई इसके खिलाफ सबूत मिले तो मंदिर समिति को बताने का आग्रह किया। कहा महिला ने ऑडियो में कहा है कि गंदे शब्द कहे है। प्रशासन पुलिस से बात की जाएगी। यूटूबर पर मुकदमा हो इसके लिए कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने कहा कि एक यूटूबर बाबा का नाम लेकर अपने विवर बड़ाने का काम कर रहा है। भक्तों से बात कर अपने झांसे में ले रहा है। प्रशासन से कार्रवाई के लिए कहा गया है। कहा मंदिर समिति कोई वीडियो नही बनाती। स्थानीय व्यापारियों व ग्रामीणों ने कहा कि अगर अब यूटूबर दिखा तो जनता द्वारा बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button