उत्तराखंड

पूर्व फौजी पर हाथी ने किया हमला, हालत गंभीर

देहरादून। डोईवाला के लच्छीवाला रेंज स्थित शिमलास ग्रांट क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व फौजी पर हाथी ने हमला कर दिया। जिससे पूर्व फौजी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला के शिमलास ग्रांट में गुरुवार की सुबह झडोंद निवासी पूर्व फौजी अशोक कुमार वर्मा घूमने निकले थे। रास्ते में जंगली हाथी आया हुआ था। पूर्व फौजी इस बात से अंजान थे। तभी हाथी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला वन विभाग के मोटर मार्ग पर किया गया। हाथी के हमले से पूर्व फौजी अशोक कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। अशोक कुमार वर्मा को उपचार के लिए तत्काल हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया। जहां उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। वन विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वन रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल से हाथी प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और खंभों पर लाइट लगाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button