उत्तराखंड

कथा के दौरान श्रोताओं ने किए सुन्दर झांकियों के दर्शन

देहरादून। सिद्धपीठ प्राचीन शिव मन्दिर धर्मपुर चैक देहरादून में आज षष्टम दिवस की कथा में आचार्य नत्थी प्रसाद उनियाल द्वारा समस्त प्रभु भक्तों को कथा श्रवण कराई जिसमे भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोपियों की भावनाओं को देखते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के संग रास रचना सिर्फ एक सांसारिक नृत्य का भाव नहीं, बल्कि आत्मा का परमात्मा से मिलन एक अदभुत मिलन, वहीं अन्य कथाओं में कथा वाचक ने बताया कि भगवान द्वारा कस का उद्वार भी अधर्म का धर्म पर विजय होना है। कथा, विभाग में श्रीकृष्ण रुकमणी के विवाह का उत्सव मनाया गया जिसके सुन्दर सुन्दर झांकियों के दर्शन से श्रोतागण भाव से झूम उठे।
आज के अतिथि अनिल गोयल, सचिन नारंग, सिद्वार्थ अग्रवाल, मुनिया पाल प्रेम पेटवाल, पदमा गुप्ता, सत्या देवी, देवेश्वरी देवी, शान्ता देवी सेमवाल, अशोक कुमार एवं लक्ष्मण, देवेन्द्र अग्रवाल, आत्माराम, दीपक शर्मा, रामदास जायसवाल, प्रमोद शर्मा एवं सुनील कौशिक सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्वाल उपस्थित रहे। आज के प्रसाद में रमन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कथा में आज के यजमान विधायक खजान दास, राजेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, राम कुमार तायल, रमेश हुरला, हरीष हुरला, अशोक सूदी, सिद्वार्थ हुरला, कान्ता देवी शर्मा अनिल शर्मा, रमन गुप्ता एवं अरूण अहुजा आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button