उत्तराखंड

प्रदेश में भूस्खलन के चलते लोनिवि के 96 मार्ग अवरूद्ध

देहरादून। लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत आज कुल 77 मार्ग अवरूद्ध हुये तथा 46 मार्ग कल के अवरूद्ध थे अर्थात कुल 123 अवरूद्ध मार्गाे में से 27 मार्गाे को आज खोल दिया गया है। शेष 96 मार्ग अवरूद्ध हैं, जिसमें से 01 राष्ट्रीय राजमार्ग, 19 राज्य मार्ग, 08 मुख्य जिला मार्ग, 0 अन्य जिला मार्ग एवं 68 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध है। इसके अतिरिक्त पी0एम0जी0एस0वाई0 के अन्तर्गत आज 21 मार्ग अवरूद्ध हुये तथा 66 मार्ग कल अवरूद्ध थे अर्थात कुल 87 अवरूद्ध मार्गाे में से आज 11 मार्गाे को खोल दिया गया है, शेष 76 अवरूद्ध मार्गाे को खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 02 मशीने, राज्य राजमार्गाे पर 27 मशीने, मुख्य जिला मार्गाे पर 12 मशीने, अन्य जिला मार्गाे पर 04 मशीने, तथा ग्रामीण मार्गाे पर 69 मशीने, कुल 114 मशीने कार्य कर रही हैं। इसके अतिरिक्त पी0एम0जी0एस0वाई0 के मार्गाे पर 76 मशीने लगायी गयी है।
ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत राज्य के अधिकतर जनपदों में विद्युत आपूर्ति सुचारू है। जनपद नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी तथा पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में वर्षा के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित चल रही है। वर्तमान तक राज्य में कुल 240 ग्रामों में विद्युत बाधित थी। जिसमें से 57 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति पूर्णरूप से सुचारू कर दी गई हैं। शेष 183 ग्रामों में विद्युत आपूर्ति हेतु कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button