उत्तराखंड

डीएम ने बीस सूत्रीय योजनाओं में लापरवाही पर किया जवाब तलब

उत्तरकाशी। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिसड्डी विभागों का डीएम ने किया जवाब तलब किया है। उन्होंने विभागीय स्तर पर योजनाओं की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
शुक्रवार को जिला सभागार में डीएम अभिषेक रुहेला ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में डी श्रेणी में रहे वन एवं पीएमजीएसवाई विभाग की सात योजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने दोनों विभागों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को दिए। डीएम ने कहा की बीस सूत्रीय कार्यक्रम में डी एवं सी श्रेणी के विभाग कार्यों में तेजी लाएं, ताकि बी श्रेणी में आ सकें। उन्होंने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बहाय सहायतित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला योजना के बचनबद्ध मद में विभागों को अवमुक्त धनराशि को शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिए। कहा कि विभागों के पास विद्यालयों की सुरक्षा दीवाल एवं चाहरदीवारी कार्य के लिए जो प्रस्ताव आ रहें है उन प्रस्तावों को मनरेगा में सम्मिलित करें। बिना शौचालय वाले विद्यालयों का चिह्नीकरण करें। मातृत्व वंदना योजना का लाभ महिलाओं को देने पर जोर दिया। जिला अस्पताल एवं सीएचसी सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आ रही गर्भवती महिलाओं को इस योजना के लाभ के लिए प्रेरित करने को कहा। बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, सीएओ जेपी तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह, ईई प्रवीण कुश थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button