उत्तराखंड

डीएम ने 80 किलो वाट के सोलर पॉवर प्लान्ट का उद्घाटन किया

रूद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शुक्रवार को 34.5 लाख रूपये की लागत से कलेक्टेट भवन की छत पर स्थापित 80 किलो वाट के सोलर पॉवर प्लान्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सोलर प्लांट स्थापित करने का कुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा सके तथा हाइड्रो एनर्जी पर निर्भरता कम से कम हो सके। उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट से जिला कार्यालय को 300 से 350 यूनिट बिजली प्रतिदिन प्राप्त होगी। जिससे माह में औषतन 9000 यूनिट बिजली कार्यालय को उपलब्ध होती रहेगी। जिस कारण जिला कार्यालय का विद्युत व्यय बहुत कम हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि पानी, हवा एवं वातावरण बना रहे और हाईड्रो एनर्जी पर  निर्भरता कम से कम हो, इसी सोच के साथ सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे अन्य सरकारी भवनों में भी सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किये जायेंगे।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button