उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की परिवहन विभाग की समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए टनकपुर बस स्टेशन को कुमाऊँ क्षेत्र के आधुनिकतम सुख.सुविधाओं वाले मॉडल बस स्टेशन के रूप में जल्द विकसित हेतु इस कार्ययोजना पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोटद्वार बस स्टेशन सहित राज्य में सभी 30 निर्माणधीन बस स्टेशनों के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य की जनता के साथ ही पर्यटकए तीर्थ यात्री अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें इस विजन के साथ उत्तराखण्ड के परिवहन विभाग को अपनी कार्ययोजनाएं तथा नीतियां बनानी होगी। सीएम श्री धामी ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़क किनारे वृक्षारोपण की योजना पर कार्य करने के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में चारधाम यात्रा पूरे वर्ष संचालित हो सके इस विजन पर भी परिवहनए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को कार्य करना होगा। देश.विदेश से उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा पर आए यात्री राज्य में अधिक से अधिक समय बिताए इसके लिए एक प्रभावी कार्ययोजना सम्बन्धित विभागों को जल्द बनानी होगी। बैठक के दौरान परिवहन विभाग ने जानकारी दी कि विभाग द्वाराएमएसटीसी के माध्यम से वाहनों का ई ऑक्शनए एएनपीआर कैमरों के माध्यम से वाहनों की निगरानीए ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक प्रयोगए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइसए वाहन चालकों हेतु ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट टै्रक की स्थापना तथा वर्कशॉप के आधुनिकीकरण जैसी योजनाओं पर गम्भीरता से कार्य किया जा रहा है। बैठक में सचिव डा0 आर मीनाक्षी सुन्दरमए अरविन्द सिंह हयांकि तथा परिवहन विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button