उत्तराखंड

परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज घोषित करने की मांग की

देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज घोषित करने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए सीएम को पत्र लिखा है। पत्र में रोडवेज के उत्थान के लिए अन्य सुझाव भी दिए गए।
प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने परिवहन निगम को पूर्ण रूप से टैक्स फ्री करने, स्कूलों में पढ़ने वाले छात्राओं की तरह छात्रों को भी शिक्षा प्राप्त करने तक फ्री बस सेवा देने, पर्वतीय जिलों में डिपो खोलकर पहाड़ की जनता को बस सेवा प्रदान करने, पहाड़ी क्षेत्रों में 166 व्हील बेस की 34 सीटर बसें संचालित करने, ऑल वेदर रोड पर 52 सीटर बसें चलाने की मांग की है। इसके साथ ही प्रत्येक माह बीस नई बस खरीद की योजना बनाने की मांग की है। कहा कि इससे बसों की कमी नहीं होगी, जनता के साथ ही रोडवेज को भी फायदा होगा। आईएसबीटी पर रोडवेज को स्वामित्व देने की भी मांग उठाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button