उत्तराखंडबड़ी खबर

आसमान से भी होगी शहर में नजर ट्रैफिक वॉयलेशन, नो पार्किंग के साथ अस्थाई अतिक्रमण पर होगी थर्ड आई

देहरादून। जनपद देहरादून की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार हेतु एक नई पहल की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मुंबई की आइडिया फोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड कंपनी से अनुबंध किया गया है।  उक्त अनुबंध के तहत कंपनी द्वारा नगर क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गो चकराता रोड, शिमला बायपास रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार बायपास रोड, राजपुर रोड, ई0सी0 रोड आदि क्षेत्रों की हाईटेक ड्रोनों की सहायता से लगातार निगरानी की जायेगी तथा उक्त स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन, नो पार्किंग में खड़े वाहनों, अस्थाई अतिक्रमण पर नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जायेगी, इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र में निकलने वाली शोभा यात्राओं व जूलूसो की नियमित मॉनिटरिंग भी उक्त ड्रोनों की सहायता से की जाएगी।
शुरुवात में पुलिस कार्यालय देहरादून तथा आई0एस0बी0टी0 स्थित कंट्रोल रूम से 02 ड्रोनों का संचालन किया जाएगा तथा इस दौरान उक्त सभी मार्गों पर हो रही प्रत्येक गतिविधि पर आसमान से पुलिस द्वारा नजदीकी नजर रखी जाएगी। उक्त ड्रोन्स का लाइव एक्सेस जनपद के उच्च अधिकारियों के पास भी रहेगा, जिससे उनके द्वारा भी समय-समय पर ड्रोन की गतिविधियों और उसकी लाइव लोकेशन से मॉनिटरिंग की जा सके।
आज दिनांक 14ध्12ध्23 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उड़ता बाज का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसके साथ ही उक्त ड्रोन के माध्यम से चिन्हित किए गए क्षेत्र की विधिवत मॉनिटरिंग की शुरुआत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button