उत्तराखंड

सुधांशु महाराज का जन्मदिवस उल्लास पर्व के रूप में मनाया गया

देहरादून। विश्व जागृति मिशन के अपर तुनवाला आनंद देव लोक आश्रम में संत सुधांशु महाराज का अवतरण दिवस उल्लास पर्व के रूप में मनाया गया। दिल्ली से ऑनलाइन भक्तों को आशीर्वचन देते हुए सुधांशु महाराज ने कहा सतगुरु की कृपा से हम देवत्व को प्राप्त कर सकते हैं। मानव जन्म हमें श्रेष्ठ मार्ग पर चलने के लिए मिला है। आचार्य कुलदीप पाण्डेय ने प्रवचन करते हुए कहा, सतगुरु भक्त को भगवान से मिलाने वाली सीढ़ी है। गुरु से जुड़कर हमारे जीवन में बदलाव आना शुरू हो जाता है। सभी भक्तों ने संत सुधांशु महाराज की लंबी आयु एवम स्वस्थ शरीर के लिए सामूहिक हवन एवम महा मृत्युंजय मंत्र जाप किया। भजन गायकों कृष्ण गुलाटी, प्रेम भाटिया, सुरेन्द्र बागला, मगन सिंह पुंडीर, हरीश जौहर, सुषमा भाटिया, रमन आचार्य, शशि शर्मा, तारा जोशी, गीता भाटिया, पूनम पुंडीर ने गंगा मैया में जब तक पानी रहे मेरे गुरुवर तेरी जिंदगानी रहे.., खुशियां लेकर दिन ये सुहाना आया है, भक्तों का भगवंत जमीं पर आया है..भजन गाकर सुनाया। कार्यक्रम का संचालन प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा ने किया। सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाई। इस अवसर पर प्रधान सुधीर शर्मा, उप प्रधान अमर नाथ आहूजा, एम एस पुंडीर, मोहन जोशी, तेज कुमार, कैलाश चंद जायसवाल, अश्वनी खुराना, सुरेश वर्मा,विजय खत्री, हरेंद्र सिंह पुंडीर, कैलाश आहूजा, देवेंद्र जोशी, रमेश वर्मा, आर एस भाटिया, विजय भूषण गवाड़ी, विजेंद्र सिंह वालिया, हिमांशु पुंडीर, रमेश अरोड़ा, किरण गेरा, रंजना खत्री, सरिता नेगी, पुष्पा नौटियाल, कमला नवानी, रमेश मेहता, जितेंद्र खेड़ा, आर डी सिंघल, प्रवीण वर्मा, ऊषा चड्ढा, मनीष सेठ, केदार नाथ समिति के अशोक मुंजाल, प्रवीण आनंद, तनुज नेगी, गंगाधर जोशी, रोशन लाल, अनुराधा शर्मा, अनिल आनंद आदि मौजूद रहे। सोमवार को विश्व जागृति मिशन द्वारा सुबह राम कुष्ठ आश्रम एवम शिव कुष्ठ आश्रम चंदर रोड पर अन्न दान सेवा एवम निरंजनपुर सब्जी मंडी पर हलुवा प्रसाद का स्टॉल लगाकर सुधांशु महाराज के अवतरण दिवस की खुशी मनाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button