उत्तराखंड

विद्यालयों की शिकायतों पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग में हुई सुनवाई

देहरादून। विभिन्न विद्यालयों की शिकायतों पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आयोग में आया प्रकरण जिसमें आनंदमई मेमोरियल स्कूल ,रायवाला द्वारा कक्षा 11 में अध्यनरत बालक की टी.सी निर्गत ना करने के कारण बच्चे का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा था जिसका आयोग ने गंभीरता से संज्ञान लिया तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मियावाला में एक स्पेशल बच्चे की मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से बच्चे की काउन्सलिंग कर उसका प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश जरी किये गए।
इसी के क्रम में विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से आई विभिन्न प्रकरणों का आयोग द्वारा संज्ञान लिया गया जिसमें किसी विद्यालय में बच्चे के साथ रैगिंग के नाम पर शारीरिक एवं यौन शोषण किया गया है और यह बच्चा असाम प्रदेश का है और वहां से आपके पास इसकी कंप्लेन दर्ज की गई है। उत्तराखंड अपने उच्च शिक्षा केंद्रों के लिए विश्व भर में जाना जाता है ,और ऐसा कोई भी कृत्य जो इस सुंदर छवि को धूमिल करता है, वह अति निंदनीय है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग बच्चों को एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं भयहीन वातावरण अपने प्रदेश में देने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त प्रकरणों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व् मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button