उत्तराखंड

स्वच्छता अभियान में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री

पिथौरागढ़। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को खेल एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ स्थित महादेव धारा, हुडकन्ना मंदिर परिसर में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छता ही सेवा के संकल्प के साथ स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर परिसर में स्वयं श्रमदान कर सफाई की। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल हमारी आस्था के जीवंत केंद्र हैं, जिनकी पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का परम नागरिक दायित्व है। इस अवसर पर उन्होंने जनता से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के विजन को मजबूत करने के लिए हर व्यक्ति स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाए।

Related Articles

Back to top button