उत्तराखंड

नगर आयुक्त का फर्जी एकाउंट बनाकर कर्मचारियों से मांगे रुपये

देहरादून। नगर आयुक्त मनुज गोयल की व्हाट्स एप पर डीपी लगाकर साइबर ठगों ने फर्जीवाड़ा करने की कोशिश की। इस नंबर से नगर निगम के कई अधिकारियों को मैसेज भेजकर ईवॉलट में रकम जमा कराने को कहा गया। मामला नगर आयुक्त तक पहुंचा तो उन्होंने निजी सहायक के जरिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक अनजान नंबर से 18 मई को नगर निगम के सहायक नगर अभियंता वेद प्रकाश वधानी और कर अधीक्षक विनय प्रताप सिंह के व्हाट्सएप पर मैसेज आए। जिस नंबर से मैसेज आए उसकी डीपी पर नगर आयुक्त विनय गोयल की फोटो लगी हुई थी। कर्मचारियों से पहले उनकी लोकेशन पूछी गई। इसके बाद उनसे मदद के नॉम पर ई वॉलट की जानकारी भेजकर उसमें रकम जमा कराने कहा गया। दोनों कर्मचारियों के फोन पर पहुंचे संदेशों का स्क्रीन शॉट लगाकर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी गई। तहरीर वहां से शहर कोतवाली पहुंची। शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button