उत्तराखंडखेल

अनुसूचित जाति के बालकों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता 26 से 28 नववंबर को

देहरादून। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिला खेल कार्यालय, उधमसिंहन नगर द्वारा 26 से 28 नवम्बर तक अनुसूचित जाति के ओपन बालकों की राज्य आमंत्रण एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रूद्रपुर, उधमसिंह नगर में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की टीम के प्रतिभाग करने हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 22 नवम्बर, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से परेड ग्राउन्ड, देहरादून में आयोजित किया जायेगा। जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा 01 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है, 100 मी0, 200 मी0, 400 मी0, 800 मी0, 1500 मी0, 3000 मी० दौड़ , 4×100 रिले दौड़, 4×400 रिले दौड़,  लम्बी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक एवं चक्का फेंग भाला फेंक गोला फेंक एवं चक्का फेंक प्रतियोगिकता के निर्धारित कार्यक्रम हैं।  अधिक जानकारी के लिये श्री अवतार सिंह, एथलेटिक प्रशिक्षक के मोबाईल न0 7599241657 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button