उत्तराखंडखेल

द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस की छात्रा आन्या सजवाण ने टेबल टेनिस में जीता रजत पदक

देहरादून। अनोखी प्रतिभा का परिचय देते हुए द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस की छात्रा आन्या सजवाण ने एमए आनंदमयी, हरिद्वार में आयोजित पहले ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-13 और अंडर-17 श्रेणियों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर स्कूल व माता पिता का नाम गौरवान्वित किया है।
यहां जानकारी देते हुए द हैरिटेज स्कूल की  प्रधानाचार्य दीपाली सिंह ने बताया कि आन्या सजवाण के असाधारण प्रदर्शन ने न केवल उनके स्कूल को गौरवान्वित किया है बल्कि टेबल टेनिस कोर्ट पर उनकी प्रतिभा का परिचय भी दिया है। उन्होंने बताया कि आन्या सजवाण  की समर्पण और मेहनत ने सच में उन्हें सम्मान और प्रशंसा के पात्र बना दिया है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चैधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चैधरी, सिद्धार्थ चैधरी, स्कूल की प्रधानाचार्य दीपाली सिंह, उप प्रधानाचार्य स्वाति पपनै, कोडिनेटर सुभि थापा ने आन्या सजवाण को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनायें एवं बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button